''अक्षय कुमार के साथ इस सीक्वल फिल्म में जरूर काम करना चाहूंगा..''
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी ने गरम मसाला, देसी ब्यॉएज जैसी हिट फिल्में की हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने कहा कि मुझे कॉमेडी फिल्में करना बेहद पसंद है। अक्षय कुमार के साथ मैंने कई कॉमेडी फिल्म की है। उनके साथ काम करना मजेदार रहता है। हम अक्सर साथ काम करने की बातें करते हैं।
सीक्वल फिल्मों की बात करते हुए जॉन ने कहा, मैं और अक्षय एक बार गरम मसाला 2 की बातें कर रहे थे। वह काफी मजेदार होगा। फिल्म की कहानी 10 साल आगे की होगी और 3 से भी ज्यादा एयर होस्टेस होंगी। लेकिन आप इन फिल्मों की सीक्वल तभी मजेदार बना सकते हैं, जब यह सही निर्देशक के हाथों में हो। यहां तक की देसी ब्वॉएज और ढ़िशूम की सीक्वल फिल्म भी बन सकती है।

हम्मम.. कोई शक नहीं कि यदि गरम मसाला का सीक्वल बने तो फैंस काफी उत्साहित होंगे। 2005 में आई फिल्म गरम मसाला में अक्षय, जॉन और परेश रावल मुख्य किरदारों में थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। लेकिन
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications