Exclusive: शादी अब्राहम की लेकिन लोग खोज रहें बिपाशा को

सुनकर हैरानी हुई ना... लेकिन सच्चाई यही है कि इंसान भले ही जितना आगे निकल जाये.. जिंदगी भर अतित की परछाईंया उसका पीछा करती रहती हैं। कुछ ऐसा ही हो रहा है अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ जिन्होंने ट्विटर पर नव वर्ष की शुभकामनाएं देकर लोगों के बीच में सनसनी फैला दी कि वह अब शादी शुदा हो गये हैं।

लेकिन लोग उनकी शादी की बात पर उनकी पत्नी प्रिया रूंचाल के बारे में बात नहीं कर रहे हैं बल्कि आज उनकी एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु को खोज रहे हैं ताकि उनका रियेक्शन जा सके।

ट्विटर औऱ फेसबुक पर लोग बिपाशा को खोज रहे हैं। कुछ लोगों ने तो ट्विटर पर लिखा है कि जॉन आपको शादी की शुभकामनाएं लेकिन शादी करने से पहले एक बार भी आपको बिपाशा बसु याद नहीं आयीं।

गौरतलब है कि जॉन और बिपाशा पूरे नौ साल तक लंबे रिलेशनशिप थे लेकिन नौ साल बाद ना जाने क्यों दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के ब्रेकअप की खबर मीडिया और हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर थी। आज तक दोनों क्यों दूर हुए इस बारे में किसी को कुछ मालूम नहीं हैं। ब्रेकअप के बाद तो जॉन को तो प्रिया रूंचाल मिल गयीं लेकिन बिपाशा की जिंदगी में कोई नहीं आया।

मालूम हो कि जॉन अब्राहम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगों को नववर्ष की बधाई देते हुए लिखा है लव, जॉन और प्रिया अब्राहम। जिससे लोगों को पता चला कि ज़ॉन और प्रिया ने शादी कर ली है। आपको बता दें कि प्रिया रूंचाल एक बैंकर है जो कि मुंबई में वर्ल्ड बैंक में नौकरी करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X