जॉन अब्राहम के लिए जिमखाना खुला!
बालीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म हूक या क्रूक की शुटिंग के दौरान एक जिमखाने की मांग की। फिल्म के निर्माताओं के उनकी मांग ली और तुरंत एक जिमखाना तैयार करवा दिया गया।
डेविड धवन द्धारा बनाई जा रही फिल्म हुक या क्रूक में जेनेलिया डिसूजा और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिकाओं में है। इस समय फिल्म की शुटिंग हैदराबाद में की जा रही है।
फिल्म की शुटिंग काफी लम्बे समय तक चलेगी। जॉन ने कुछ दिन तो बिना वर्जिस के चला लिए। फिल्म की शुटिंग की अवधि को देखते हुए जॉन ने फिल्म के निर्माताओं से मांग की उनके लिए एक जिमखाना बनवाया जाए।
जॉन ने इस फिल्म में काम करने के लिए अपने मेहनताना का केवल 40 प्रतिशत ही लिया है इसलिए भी निर्माता उनकी मांग को मान गए।
जेनेलिया डिसूजा जॉन अब्राहम श्रेयस तलपड़े हूक या क्रूक genelia dsouza hook ya crook john abraham shreyas talpade


Click it and Unblock the Notifications