[गपशप] बॉलीवुड में इस समय सबसे ज़्यादा अगर किसी चीज़ पर बात हो रही है तो वो है एम एस धोनी बायोपिक। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है और इसकी वजह है धोनी और सुशांत सिंह राजपूत की फैन फॉलोइंग।
लेकिन एक और बायोपिक है जिस पर काफी मेहनत की जा रही है और वो है अज़हर। इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं इमरान हाशमी। लेकिन अब इन फिल्मों में सीधी टक्कर होगी जॉन अब्राहम और सलमान खान के कैमियो की वजह। जानिए वो फिल्में जिनके कैमियो की अफवाहों ने फिल्म की दिशा बदल दी -
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम एम एस धोनी के बेस्ट फ्रेंड हैं और अब वो उनकी बायोपिक में अपना ही किरदार निभाएंगे।
सलमान खान - अज़हर
मोहम्मद अज़हरूद्दीन पर बन रही बायोपिक में भी सलमान खान नज़र आ सकते हैं।
दिलवाले में अजय
हालांकि अजय देवगन 1000 बार बता चुके कि वो दिलवाले में कैमियो नहीं कर रहे हैं पर दिल है कि मानता नहीं!
वेलकम बैक - अक्षय कुमार
माना जा रहा था कि अक्षय कुमार वेलकम बैक में एक कैमियो करेंगे। वैसे देखा जाए तो वेलकम अक्षय के बिना क्या है!
ल्लू अर्जुन - एबीसीडी 2
ऐसी अफवाह थी कि अल्लू अर्जुन एबीसीडी 2 में एक पूरा डांस करने वाले हैं।
धनुष - तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में कहा जा रहा है कि धनुष का कैमियो शूट भी हो चुका था।
ऋतिक रोशन - दिल धड़कने दो
ऋतिक रोशन भी दिल धड़कने दो में कैमियो कर रहे हैं, ऐसी अफवाहें उड़ी थीं।
जज़्बा - अभिषेक बच्चन
ये खबर खुद फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने अप्रैल फूल के दिन उड़ाई थी।
घायल रिटर्न्स - मीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी शेषाद्रि के घायल रिटर्न्स में होने की खबर ने अचानक इस फिल्म को चर्चा में ला दिया था।
करीना कपूर - बदलापुर
पता नहीं कहां से और किसने ये अफवाह फैलाई थी कि करीना कपूर बदलापुर में कैमियो करेंगी।
सलमान खान - तनु वेड्स मनु
तनु वेड्स मनु में सलमान खान का कैमियो था....सच में था...आज तक लोग यही मानते हैं।
रॉय - रणबीर
रॉय में रणबीर का कैमियो था भी और नहीं भी....अगर आज तक इस बात को कोई समझ पाया तो बधाई हो!
सुशांत सिंह राजपूत
अब धीरे धीरे ये अफवाहें ज़ोर पकड़ रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत का फैन में एक कैमियो है वो भी ज़बर्दस्त!
तगड़ा Rumor
जानिए एक और तगड़ा Rumor--->[कपिल शर्मा ने बढ़ा दी फीस...पहली फिल्म से सुपरस्टार जितनी!]


Click it and Unblock the Notifications