एक्टिंग सीखने चले जॉन अब्राहम

By Staff

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम को फिल्‍म इंडस्‍ट्री में आए हुए काफी समय बीत चुका है लेकिन उन्‍हें अपनी अभिनय क्ष्‍मता पर ज्‍यादा भरोसा नही है इसीलिए वे एक अभिनय कार्यशाला में भाग लेने जा रहे है।

इस कार्यशाला में वह अपनी एक आगामी फिल्म 1:800 लव के विषय में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे। इस फिल्‍म का निर्देशन अब्‍बास टायरवाला करने वाले है।

जॉन ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'हूक या क्रूक' की शूटिंग पूरी की है। जॉन ने कहा कि डेविड धवन की फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वह छुट्टी पर जाने की योजना बना रहे थे लेकिन अब वह लगभग एक महीने तक चलने वाली एक कार्यशाला में शिरकत करेंगे।

कार्यशाला में उनके साथ टायरवाला और उनकी पत्नी पाखी में मौजूद रहेंगी और वे जॉन को फिल्म के किरदार के बारे में जानकारी देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X