जॉन अब्राहम 2012 में करेंगे शादी!
बिपाशा बसु से ब्रेकअप हो जाने के बाद भी हैंडसम हंक जॉन अब्राहम गे बढ़ते जा रहे हैं फिर चाहे वो उनकी फिल्मी पारी हो या फिर उनकी लव लाइफ जी हां उनकी फिल्म देसी ब्वॉयज़ तो आने ही वाली है साथ ही उनकी लव की ट्रेन अब दूसरी पटरी यानी प्रिया मरवाह की तरफ दौड़ने लगी है।
जॉन आजकल पेशे से बैंकर प्रिया मरवाह के साथ काफी समय बिता रहे हैं। वैसे तो इन दोनों के एक हो जाने की खबरें काफी पहले से ही मीडिया में आने लगी थी लेकिन कोई कनफर्मेशन नहीं थी। लेकिन हाल में एक पार्टी के दौरान ये दोनों साथ साथ नज़र आए।
वैसे इनकी शादी की खबरें भी मीडिया में आ रही है। अगर उनपर यकिन करें तो आपको बता दें कि ये न्यू कपल अगले साल यानि 2012 में शादी कर सकता हैं। वैसे तो मीडिया में ये जोड़ा साथ साथ कम ही दिखाई देता है। लेकिन ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी सहज लगते हैं। ऐसा लगता ही नहीं कि ये दोनों हाल ही में एक हुए हों।
जी हां अब तो लगता है कि इस देसी ब्वॉय को फाइनली उनकी गर्ल मिल ही गई। वैसे बिपाशा के साथ जॉन की प्रेम कहानी शादी में नहीं बदली देखते हैं प्रिया के साथ इनका रिश्ता कहां तक जाता है!


Click it and Unblock the Notifications
