जॉन अब्राहम की दोनों फिल्मों पर लगा KHANS का ग्रहण!
[बॉलीवुड समाचाार] जॉन अब्राहम वापसी की धमाकेदार तैयारी कर रहे हैं लेकिन कुछ ना कुछ ड्रामा हो ही जा रहा है। अब उनकी दो फिल्मों पर Khans नाम का ग्रहण लग गया है। ये दो फिल्में हैं वेलकम बैक और ढिशूम। वेलकम बैक जहां सलमान खान की हीरो से टकरा रही है वहीं ढिशूम शाहरूख खान की फैन से।
ये तो सब जानते हैं कि किसी भी खान के साथ अपनी कोई फिल्म रिलीज़ करना सुसाइड के बराबर है। हालांकि ये जानलेवा काम कुछ लोग कर रहे हैं--->[STAR WAR: आपस में भिड़ेंगे ये सितारे] लेकिन अब सवाल ये उठता है कि जॉन अब्राहम लंबे समय तक परदे से गायब हैं इसलिए वापसी के लिए उन्हें क्लीन बॉक्स ऑफिस चाहिए होगा।
[FIRST LOOK: अक्षय-कैट के बिना ऐसी लग रही है वेलकम बैक की कास्ट]
लेकिन जहां उनकी वेलकम बैक और सलमान खान की हीरो 4 सितंबर को क्लैश हो रही है वहीं अप्रैल 2016 में रिलीज़ हो रही उनकी फिल्म ढिशूम पर भी शाहरूख खान की फैन का ग्रहण लग चुका है। अब एक बात तो तय है कि जॉन अब्राहम अब दोनों फिल्मों की रिलीज़ डेट बदलवाएंगे ज़रूर!


Click it and Unblock the Notifications












