जॉन और चित्रांगदा दोनों को भाता है इंटिमेट होना!

जॉन अब्राहम और चित्रांगदा सिंह के बीच फिल्म आई मी और मैं में फिल्माए गये हॉट और बोल्ड सीन्स काफी चर्चा में हैं लेकिन इसमें नयी बात क्या है ये समझ नहीं आ रहा। लोग बार बार एक ही बात कह रहे हैं कि जॉन अब्राहम और चित्रांगदा सिंह के बीच कई सारे इंटिमेट सीन्स शूट किये हैं और इसी बात को लेकर खबरों की सुर्खियां बनी ही जा रही हैं लेकिन देखा जाए तो जॉन या फिर चित्रांगदा के लिए ये कोई नयी या फिर अलग बात है ही नहीं ये तो नॉर्मल बात है। चित्रांगदा सिंह ने हमेशा से ही कहा है कि फिल्मों में डबल सेंस के डायलॉग होने से बेहतर है कि फिल्म में इंटिमेट सीन्स हों। दूसरी तरफ जॉन अब्राहम भी अभी तक कई फिल्मों में इस तरह के सीन्स कर चुके हैं तो उनके लिए भी ये कोई नयी बात नहीं है।

'आई मी और मैं' फिल्म में जॉन अब्राहम, चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाइ मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन प्राची तो लगता है फिल्म के प्रमोशन से अलग सी हो गयी हैं। फिल्म को लेकर जितनी भी खबरें आ रही हैं उनमें सिर्फ चित्रांगदा सिंह और जॉन अब्राहम के बीच के हॉट, सेक्सी सीन्स की ही बात की गयी है कहीं पर भी प्राची देसाई का नाम नहीं है। दूसरी तरह चित्रांगदा सिंह के लिए इस तरह के सीन्स करना कोई नयी बात भी नहीं है कि इसे इतना हाइप किया जाए। असल में तो जॉन अब्राहम और चित्रांगदा सिंह दोनों के लिए इंटिमेट सीन्स करना उनकी सफलता का एक मजबूत हथियार माना जा सकता है।

ज्ञात हो कि कुछ समय पहले ही आई फिल्म इंकार में भी चित्रांगदा सिंह ने अपने को-स्टार अर्जुन रामपाल के साथ भी कई सारे हॉट और इंटिमेट सीन्स दिये थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल भी रही तो शायद इसी वजह से एक बार फिर से चित्रांगदा इंटिमेट होकर अपनी दूसरी फिल्म को भी हिट बनना चाहती हैं। वैसे भी इस खबर की वजह से पहले ही आई मी और मैं फिल्म को काफी पब्लिसिटी मिल चुकी है। लेकिन अब देखना है कि चित्रांगदा का ये हथियार उनकी इस फिल्म को कितनी सफलता दिलाता है। इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया React Now में जरुर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X