जॉन ने रोकी 'चेनाब गांधी' की शुटिंग
जब से फिल्म चेनाब गांधी में हरमन की जगह जॉन अब्राहम को लिया गया है तब से फिल्म की शुटिंग शुरू ही हो पाई है। संजय लीला भंसाली द्धारा निर्देशित की जा रही फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में है।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, '' फिल्म की शुटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली थी लेकिन अब इस दिसम्बर तक टाल दिया गया है। फरवरी के दौरान इसमें हरमन की जगह जॉन को लिया गया है। तब से फिल्म की शुटिंग में व्यवधान पड़ गया है क्योंकि जॉन के पास तारिखों की समस्या है।''
अगर फिल्म के बारे में बात की जाए तो यह स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान के जीवन पर आधारित है जिनकी भूमिका को अमिताभ पर्दे पर सकार करेंगे।
फिल्म से निकाले जाने पर हरमन को काफी दुख है। इससे पहले भी उनकी लगातार दो फिल्में फ्लाप हो चुकी है। हरमन चाहते थे कि कम से इस बड़े सितारों वाली फिल्म के चलने से उनके करियर को थोड़ी गति मिले।


Click it and Unblock the Notifications