'अंग प्रदर्शन में बुरा क्या है?'

एक साक्षात्कार में जॉन ने कहा कि पर्दे पर अंग प्रदर्शन करने में उन्हें शर्म महसूस नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे दृश्यों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर वे गंभीर रहते हैं।
जॉन ने कहा कि उन्हें घर पर अधिक समय बिताना पंसद है। उन्होंने कहा कि कबीर खान की फिल्म 'न्यूयार्क' की शूटिंग के दौरान उन्हें घर की सबसे अधिक याद आई।
जॉन ने कहा, "शूटिंग के दौरान मुझे मां की सबसे अधिक याद आई। मेरा मानना है कि उम्र बढ़ने के साथ जब आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आपको परिवारवालों की याद अधिक सताती है।"


Click it and Unblock the Notifications