प्रिया के लिए बिप्स को डिच किया जॉन ने
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के ब्रेकअप ने बॉलीवुड में सबके कान खड़े कर दिए। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतना पुराना रिलेशनशीप अब ब्रेक हो चुका है। आज इस ब्रेकअप की वजह प्रिया रूंचाल के नाम से सबके सामने है।
दरअसल प्रिया की मुलाकात जॉन और बिपाशा से पहली बार मुंबई के जिम में हुई जहां ये तीनो एक्सरसाइज के लिए आते थे। तब जॉन और प्रिया के बीच कुछ भी नहीं था बस एक मुस्कान के अलावा। लेकिन ये कब करीब आए इस बात की भनक बिपाशा को कभी नहीं लगी।
जब बिप्स ने जॉन से शादी के बारे में बात की तो जॉन ने उन्हें कहा कि अभी वो शादी नहीं करना चाहते लेकिन फिर जब बिपाशा ने कई बार कहा तो उन्होंने बिप्स के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया। आज खबरे आ रही है कि जॉन को शादी करने की बड़ी जल्दी है। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि अगर जॉन आज प्रिया के साथ शादी करने जा रहे हैं तो बिप्स के साथ जो उन्होंने कमिट किया था उन सारी बातों का क्या होगा।


Click it and Unblock the Notifications