जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु की जोड़ी टूट गई?
बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में एक जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु एक-दूसरे से अलग हो गए हैं क्योंकि दोनों एक-दूसरे से बोर हो गए थे? इन दिनों हर तरफ इसी खबर या कहें तो अफवाह की चर्चा है।
और सबसे मजेदार बात तो ये है कि जॉन-बिपाशा के अलग होने की अफवाहें इसलिए उड़ाई जा रही हैं क्योंकि इन दिनों दोनों एक साथ किसी अवार्ड फंक्शन या किसी दूसरे इवेंट में साथ नहीं देखे जाते। एक तरफ बिपाशा इन दिनों बहुत ही कम पार्टियां या अवार्ड फंक्शन में पहुंचती हैं।
दूसरी तरफ जॉन सिर्फ उन फंक्शन में जहां उन्हें किसी ब्रांड का प्रचार करना होता है। बिपाशा और जॉन के ब्रेकअप की खबरों के बारे में जब बिपाशा से पूछा गया तो उन्होंने कहाकि उनके और जॉन के ब्रेकअप की अफवाहें एकदम गलत हैं और दोनों का रिश्ता अब भी उतना ही मजबूत है जितना पहले था।
आगे बिपाशा ने कहाकि वो दोनों अपने-अपने करियर में व्यस्त हैं और इसलिए ज्यादा वक्त एक दूसरे के साथ नहीं गुजार पाते। मगर अफवाह उड़ाने वालों का ये भी कहना है कि जॉन औप बिपाशा पिछले आठ सालों से एकसाथ हैं। वे पहले भी अपने करियर मे व्यस्त थे और तब तो खूब साथ में दिखाई पड़ते थे मगर अब क्या हुआ, क्या दोनों के पास लिए एक दूसरे के लिए वक्त नहीं है?
हाल ही में रितिक रोशन के जन्मदिन की पार्टी में भी बिपाशा को अकेले ही देखा गया। बहुत समय से दोनों ने एकसाथ ना किसी ब्रांड का प्रचार किया है और ना ही किसी विज्ञापन में साथ देखे गये हैं।
अब भले ही बिपाशा कहें कि उन दोनों के बीच में 'ऑल इज वेल' है मगर ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा कि सच कौन बोल रहा था मीडिया या बिपाशा?आप इस बारे में कुछ कहना चाहते हैं तो नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में अपनी टिप्पणी लिखें।


Click it and Unblock the Notifications