भंसाली की फिल्म का हिस्सा हैं जॉन
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'चिनाब गांधी' का हिस्सा बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में जॉन के स्थान पर हरमन बावेजा को मौका दिया जाएगा।
भंसाली के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म 'चिनाब गांधी' में जॉन काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जॉन फिल्म 'हूक या क्रूक' की शूटिंग पूरी करने के बाद आठ मई से 'चिनाब गांधी' की शूटिंग में शामिल हो जाएंगे।
'चिनाब गांधी' में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन भंसाली के पुराने सहयोगी विभू पुरी करेंगे।
चिनाब गांधी जॉन अब्राहम संजय लीला भंसाली हरमन बावेजा chenab gandhi hurman baweja john abraham sanjay leela bhansali


Click it and Unblock the Notifications