पुरूषों को आकर्षित कर रहे है जॉन
अभिनेता जॉन अब्राहम की बॉडी देखकर सभी प्रभावित रहते है। लेकिन अगर उन्हें देखकर लड़के शर्ट उतारने के लिए कहें तो कैसा लगेगा।
कूछ ऐसा ही हुआ जब जॉन दिल्ली मे आए हुए थे। वहां एक प्रोग्राम के दौरान उनके प्रशंसको में कुछ लड़को ने उन्ासे शर्ट उतारने की फरमाइश की। अब इसे उनकी खूबसूरती कहें या फिर फिल्म दोस्ताना का प्रभाव।
उनके पुरूष प्रशंसक चिल्ला रहे थे, '' हमे जॉन चाहिए, हमे जॉन चाहिए। जॉन अपनी टी-शर्ट उतारो और सलमान को फेल करो!''
हालांकि जॉन ने अपनी टी-शर्ट नही उतारी। लेकिन उन्होने प्रशंसको को नाराज नही होने दिया। उन्होने कहा, '' मैं यह सब फिल्मों में कर सकता हूं लेकिन असल जिंदगी में मैं बहुत शर्मीला हूं।''


Click it and Unblock the Notifications