'अभिषेक मेरे बिना रह नही सकता'
फिल्म दोस्ताना से जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की जो दोस्ती बनी है वह अब तक कायम है और लोगों को लगता है कि वे एक दूसरे के बिना रह नही सकते है।
फिल्म दोस्ताना के निर्देशक तरूण मनसुखानी ने फिल्म के हिट होने और इन दोनो की दोस्ती से प्रभावित होकर घोषणा की है कि वे फिल्म दोस्ताना का सीक्वेल बनाएंगे।
इस बात से जॉन काफी खुश है कि फिल्म के सीक्वेल में उन्हें फिर से अभिषेक के साथ काम करने का मौका मिलेगा। वे अभिषेक को बहुत पसंद करते है। उनका कहना है कि अभिषेक मुझसे मिले बगैर रह नही सकता है।
अच्छी बात है फिल्म इंडस्ट्री में जहां सभी एक दूसरे की खिंचाई में लगे रहते है वहां इन दोनो की दोस्ती सराहनीय है।


Click it and Unblock the Notifications











