छोटे पर्दे पर जिमी शेरगिल
बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल का कहना है कि बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर काम करने को लेकर उन्हें चिंता नहीं है।
जिमी ने कहा कि उन्हें जिस प्रकार का भी काम मिलता है, उसे वह करते हैं। टेलीविजन कार्यक्रमों में अभिनय को लेकर उन्होंने कहा, "छोटे पर्दे पर काम करने को लेकर मैं चिंतित नहीं हूं। वैसे भी मैं बॉलीवुड को अलविदा करने वाला नहीं हूं।"
मनोरंजन चैनल जी टीवी ने जिमी को एक कार्यक्रम में अभिनय का प्रस्ताव दिया था लेकिन समय के अभाव के कारण वे हां नहीं कह सके। जिमी को हाल ही में 'अ वेडनसडे' फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए सम्मानित भी किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications