जिम्मी शेरगिल और शाहरूख भाई-भाई!

करन जौहर द्धारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म में शाहरूख और काजोल मुख्य भूमिकाओं में है जिसमें जिमी को शाहरूख के छोटे भाई की भूमिका करनी है।
पहले इस रोल के लिए आमिर बसिर को लिया जाना था जो कि जिमी के साथ फिल्म अ वेडनस डे में काम कर चुके है। इससे पहले भी जिमी शाहरूख के साथ फिल्म मोहब्बतें में काम कर चुके है।
हालांकि इस फिल्म में जिमी की भूमिका कुछ अलग तरह की थी जिसमें शाहरूख के साथ बहुत कम दृश्य थे। पर अब फिल्म माई नेम इज खान में तो उनके साथ ही सारे दृश्य देने है।
जिमी को फिल्म इंडस्ट्री में कई साली बीत चुके है लेकिन उनका करियर बहुत धीमी गति से ही चल रहा है। फिल्म अ वेडनस डे के लिए पहली बार उन्हें स्क्रीन पुरस्कार से नवाजा गया है।
फिल्म माई नेम इज खान से जिमी को कितना फायदा मिलेगा यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन शाहरूख का भाई बनना जिमी के लिए बड़े सौभाग्य की बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications