..................... jija ask sapna choudhary sali pani piyade sapna choudhary says mare lage sale baraat me sapna choudhary video - Hindi Filmibeat

सपना चौधरी से बारात में बोला जीजा - साली पानी प्यादे.... हसीना ने देसी अंदाज दिया ऐसा जवाब हो गई बोलती बंद

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Latest Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ रही है। ये हसीना हर दिन सोशल मीडिया की मदद से फैंस को अपने अपडेट देती रहती है और सपना चौधरी के वीडियो इंटरनेट की दुनिया में खूब वायरल भी रहते हैं। अब एक बार फिर से सपना चौधरी ने अपना नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। सामने आए इस वीडियो में सपना चौधरी अपने देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि सपना चौधरी इस दौरान अपने देसी अंदाज में रील बनाती दिखाई दे रही हैं।

सपना चौधरी के इस वीडियो की बात करें तो हसीना ने 'साली पानी प्यादे' गाने पर अपने मजेदार वीडियो बनाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, 'म्हारे लागे साले जो भी आरे से बारात में'।

सपना चौधरी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी जींस टॉप पहने काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रही हैं इसके साथ ही ये हसीना इस दौरान अपनी सुनहरी रेशमी भी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपने खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही सपना अब भले ही देहाती स्टेज और रागिनी परफॉर्मेंस में ना दिखाई देती हो लेकिन सपना की डिमांड हाई क्लास इवेंट्स में बढ़ती जा रही हैं। सपना चौधरी हरियाणा की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली डांसर बन गई हैं।

सपना चौधरी भले ही अब पहले की तरह रागिनी परफॉर्मेंस में बेहद खम दिखाई देती हो लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी इस फॉर्म में काफी मिस करते हैं। आज भी लोग सपना चौधरी को सिर्फ रागिनी के तौर पर ही सबसे ज्यादा पहचानते हैं। सपना चौधरी अपने डांस फॉर्म से इतनी ज्यादा फेमस हो गई थीं कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिल गया था और उन्होंने शानदार गेम भी खेला। इसके बाद सपना बॉलीवुड सॉन्ग्स में भी परफॉर्म करती दिखाई दीं।

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X