आमिर से प्रभावित जिया की मां!

भले ही फिल्म गजिनी के रिलीज होने से पहले मीडिया में तरह तरह की खबरें आती रही हो कि जिया का फिल्म के निर्माता से झगडा़ हुआ या फिल्म में जिया का रोल बहुत कम है तथा फिल्म में जिया की बजाय दूसरी हीरोइन असिन को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है और फिल्म की हीरोइनों को मीडिया के सामने आने से रोका जा रहा है। पर इन सारी बातों के बीच जिया और असिन ने चुप्पी बरती। फिल्म को मिली भारी सफलता से दोनों हीरोइनों का बालीवुड करियर गति पकड़ चुका है। इसलिए असिन और जिया दानों आमिर के प्रति बहुत अभारी है।
जहां असिन आमिर के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रही है वही उनकी मां रबिया खान (जो पुर्व अभिनेत्री रह चुकी है उन्होंने फिल्म लॉकेट, अंकुश व अन्य फिल्मों में काम किया है।) ने आमिर खान के साथ फिल्म बनाने के लिए पटकथा लेखन का काम शुरू कर दिया है।
फिल्म गजिनी के सेट पर वे आमिर के साथ बहुत बात करती थी। उनके द्धारा लिखी जा रही पटकथा में आमिर को एक एथलीट की भूमिका सौंपी जाएगी। रबिया कुछ और पटकथा लेखकों के साथ फिल्म पर काम कर रही है। जल्दी ही फिल्म की शुटिंग शुरू हो जाएगी जिस पर किसी अंतरराष्ट्रीय बैनर का पैसा लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
वही रबिया ने इस बात से इंकार किया आमिर के पिता ताहिर हुसैन से उनकी कुछ रिश्तेदारी रही थी।


Click it and Unblock the Notifications