खुद को भाग्यशाली मानती हैं जिया

By Super

jiah khan
अपनी पहली विवादित फिल्‍म निशब्‍द से लोकप्रियता बटोरने वाली हीरोइन जिया खान खुद को काफी भाग्‍यशाली मानती है कि उन्‍हें करियर के शुरूआत में ही बड़े नायकों के साथ काम करने का मौका मिला है।

उनका कहना है कि अपने करियर के शुरूआत में ही अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला।

जिया ने कहा, "यदि अमिताभ के साथ मुझे पहली ही फिल्म में काम करने का मौका मिला तो ठीक इसके बाद मैंने आमिर खान के साथ गजनी में काम किया है।"

जिया 'निशब्द' फिल्म में अमिताभ के साथ नजर आई थी। 'गजनी' में उन्होंने आमिर के साथ काम किया है। जिया ने कहा, "गजनी मेरे लिए एक बड़ी फिल्म की तरह है। मैंने इसे चुनौती की तरह लिया था।"

'गजनी' में जिया ने आइटम गीत भी प्रस्तुत किया है। 20 वर्षीया जिया ने कहा कि वे छह वर्ष की उम्र से ही नृत्य करती आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X