..................... कनिष्क के लिये धड़क रहा है जिया का जिया, Jiah is going around with Kanishk - Hindi Filmibeat

कनिष्क के लिये धड़क रहा है जिया का जिया

By Staff

याद है राम गोपाल वर्मा की फ्लाफ फिल्म निशब्द, जिसमें जिहा खान ने बूढे़ अमिताभ बच्चन की जवान प्रेमिका की भूमिका की थी. वैसे माना तो यही जाता है कि रामू अपने फिल्म में जिस हीरोइन को लेते हैं, उसी से मधुर संबंध बना लेते हैं और बात प्यार रोमांस तक जा पहुंचती है.

इसी कडी़ में उर्मिला मातोंडकर व निशा कोठारी के बाद जिया खान का भी नंबर लगा था. जिसका रामू और जिया हमेशा खंडन करते रहे लेकिन अब जाकर मालूम चला है कि भले ही उनका रामू से रोमांस चला हो या न चला हो लेकिन रामू के मुख्य सहायक निर्देशक कनिष्क गंगवाल के लिये तो जिहा का जिया जरुर धड़क रहा है.

कनिष्क ने रामू की फिल्म रामगोपाल वर्मा की आग में मुख्य सहायक निर्देशन का भार संभाला था. बताया जाता है कि इसी दौरान उनका रोमांस जिया खान से शुरु हुआ था और रोमांस भी चोरी छुपे नही, बल्कि डंके की चोट पर हो रहा है. लोगो ने बांद्रा के माउंट मेरी में खुलेआम उन दोनो को एक दूसरे का जबरदस्त चुंबन लेते हुए देखा है. वे दोनो अक्सर क्लब, डिस्को, होटल व पार्क आदि में अपना अमूल्य समय बिताते हैं.

कनिष्क जो कि एक हैंडसम बंदा हैं, उन्हें भी रामू ने हीरो बनाने का लालीपाप दे रखा है जो कि फिलहाल अभी तक वे पूरा नही कर पाये हैं. लेकिन कहा जाता है कि जिया को उम्मीद है कि कनिष्क एक दिन स्टार बनेंगे, इसलिये अभी से उन्हें पकड कर बैठी है. और अगर वे स्टार नही बनेंगे तो भी वे रामू की संगत में एक अच्छे निर्देशक तो बन ही जायेंगे.

अब वे अच्छे निर्देशक या स्टार बन पायेंगे या नही, यह तो मालूम नही, लेकिन रामू की फिल्म रागोव की आग की दुर्दशा को देखकर ही पता चल गया था कि फिल्म बनाते समय कनिष्क का ध्यान किधर रहा होगा. सो लगे रहो मुन्नाभाई..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X