जिया ने रणधीर कपूर के कान खींचे

एक सूत्र ने बताया, "जिया फिल्म में रणधीर की बेटी का किरदार कर रही हैं और एक विशेष दृश्य के लिए साजिद खान ने उनसे कान पकड़कर रणधीर से माफी मांगने के लिए कहा था लेकिन कुछ गलतफहमी की वजह से उन्हें लगा कि उन्हें रणधीरजी के कान पकड़ने हैं और उन्होंने ऐसा ही किया।"
सूत्र ने बताया कि जिया की इस हरकत से सेट्स पर उपस्थित सभी लोग हंस दिए और रणधीर को भी इस घटना पर हंसी आ गई। 'हाउसफुल' में जिया के अलावा, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, रितेश देशमुख और अर्जुन रामपाल ने अभिनय किया है। फिल्म 30 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।
actress अभिनेत्री जिया खान दीपिका पादुकोण रणधीर कपूर हाउसफुल deepika padukone housefull jiah khan randhir kapoor


Click it and Unblock the Notifications