आसमान छूने की तमन्ना है:जिया

इसके लिए वे खगोल विद्या और पुरातत्व विज्ञान का अध्ययन कर रही है। देखने में भले ही वे चुप चाप रहने वाली दिखे लेकिन उनकी इच्छाएं तो बहुत बड़ी है।
जिया ने इस बारे में कहा, ''एक समय था जब मैं अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती थी और बुरे ब्रहमांड में भ्रमण करूं और अब मैं एक स्टार तो बन गयी हूं।''
हालांकि अभी तो जिया बालीवुड के सितारों के बीच चमकने के लिए प्रयासरत है। लेकिन उनकी इच्छा अभी भी बनी हुयी है।
अपनी पढाई के बारे में जिया ने कहा, '' मैं खगोल विद्या और पुरातत्व विज्ञान की पढाई कर रही हूं। मै अपने खाली समय मे ग्रहों में होने वाले परिवर्तनों और प्राचीन इतिहास का अध्ययन करती हूं। मैं चाहती हूं कि मुझे संसार के इतिहास और होने वाले परिवर्तनों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हो।''


Click it and Unblock the Notifications