हैंडसम हंक जॉन ने उठा ली 150 किलो की बाइक

अब आप सोच रहें होंगे कि क्या जॉन के साथ ऐसा क्या हो गया कि उन्हें बाइक के साथ वेटलिफ्टिंग करने की जरूरत आ पड़ी। दरअसल जॉन अपनी फिल्म फोर्स की शूटींग कर कर रहे थे जिसमें उन्हें बाइक को उठाकर हवा में घुमाना था।
जैसे ही इस सीन का पता जॉन को चला उन्होंने बिना किसी देरी के 150 किलो की बाइक को दोनो हाथों में उपर उठा लिया जिसे देख कर टीम के लोग भौचक्के रह गये। साथ ही इस स्टंट के लिए जॉन ने ना तो किसी क्रू मेम्बर की मदद ली और ना ही किसी केबल का सहारा। जॉन के इस एक्शन के बाद ये तो कहना ही पड़ेगा कि मान गये जॉन आपका बाइक लव तो सचमुच ही बेमीसाल है।


Click it and Unblock the Notifications