करण जौहर की फिल्म से करेंगी डेब्यू...3 फिल्मों की डील..आते ही बनेंगी सुपरस्टार!

जान्हवी कपूर करण जौहर के साथ तीन फिल्में साइन करने वाली हैं।

By Shweta

करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करने का मतलब है बॉलीवुड में सफल करियर की गारंटी। जाहिर है हर कोई इसलिए उनके साथ डेब्यू करना चाहता है। फिलहाल करण जौहर के साथ जिसके डेब्यू की जोरों की चर्चा हो रही है वो श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर हैं।

[दिसंबर 2018.. एक साथ होगा सलमान खान- अक्षय कुमार DHAMAKA ]

जान्हवी कपूर के बारे में काफी समय से चर्चा हो रही है कि वो करण जौहर के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू करेंगी। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इतना तय है कि वो डेब्यू करण जौहर के साथ करेंगी। अब नई खबर ये आ रही है कि जान्हवी कपूर करण जौहर के साथ तीन फिल्मों की डील करेंगी।

jhanvi-kapoor-will-sign-three-movies-with-karan-johar

जी हां खबरों की की माने तो जान्हवी करण जौहर की एक दो नहीं तीन फिल्मों का हिस्सा होंगी और अगर ऐसा होता है तो वाकई जान्हवी कपूर आते ही बॉलीवुड में छा जाएंगी। जान्हवी कपूर ने भले ही अभी डेब्यू ना किया हो लेकिन वो पहले से ही सुपरस्टार हैं।

श्रीदेवी भी अपनी बेटी के डेब्यू के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वो खुद भी स्क्रिप्ट फाइनल कर रही हैं कि कौन सी फिल्म जान्हवी को करनी चाहिए और कौन सी नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X