श्रीदेवी की बिटिया जाह्नवी को मिल गई दूसरी फिल्म, इतने बड़े स्टार्स के साथ, 2019 में Dhamaka!
इन दिनों बॉलीवुड की कई आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच और फिल्म सुर्खियों में आ रही है। ये फिल्म करण जौहर की अगली फिल्म है। इस फिल्म का नाम वगैरह अभी तय नहीं हुआ है लेकिन इसकी कास्ट को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। हाल ही में इस फिल्म के लिए करीना का नाम सामने आया है, वहीं अब खबरें हैं इस फिल्म में जाह्नवी भी नजर आने वाली हैं।
[Race 3 से पहले सलमान के 10 Dhamake, एक्शन- फैमिली और डायलॉगबाजी, दंग रह जाएंगे आप]
जी हां! करण जौहर एक और बड़ी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर राज मेहता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में दो हीरो और दो हीरोइने हैं। करीना के अपोजिट किसी बड़े एक्टर हो कास्ट किया जाना है जबकि फिल्म में कार्तिक आर्यन भी होंगे और उनके अपोसिट कोई नई एक्ट्रेस होगी। इसी नई एक्ट्रेस के लिए जाह्नवी का नाम सामने आया है। हालांकि किसी नाम पर अभी तक मुहर नहीं लगी है।

खबरों की माने तो कार्तिक के सामने जाह्नवी कपूर या कृति सेनन को कास्ट किया जा सकता हैं। जान्हवी अभी धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दहक' की शूटिंग में बिजी हैं। बहरहाल अगर ये फिल्म जाह्नवी को मिल जाती है तो ये वाकई बड़ा मौका होगा। जाह्नवी उन स्टार किड्स में से हैं जो डेब्यू से पहले ही काफी लाइम लाइट में आ चुका हैं और उनकी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगे जानें क्यों जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म धड़क उन्हें बना सकती है बड़ी स्टार और देखें उनकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications