हॉलीवुड फिल्म..जान्हवी-ईशान का लुक टेस्ट..साथ में DEBUT!
जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स की रीमेक के लिए लुक टेस्ट दे रहे हैं।
जान्हवी कपूर को करण जौहर लॉन्च करेंगे ये बात कंफर्म हो चुकी है लेकिन फिलहाल फिल्म कौन सी होगी ये बात साफ नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिर्पोट्स की माने तो इन दिनों जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर हॉलीवुड फिल्म फॉल्ट इन ऑवर स्टार के रीमेक के लिए लुक टेस्ट दे रहे हैं।
जान्हवी कपूर के बारे में पहले कहा जा रहा था कि वो मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक से डेब्यू करेंगी। फिर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से भी जान्हवी कपूर का डेब्यू लगभग तय माना जा रहा था लेकिन फिलहाल फॉल्ट इन ऑवर स्टार का वो लुक इशान खट्टर के साथ दे रही हैं। इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर सकते हैं।

शशांक खेतान पहले भी हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। हालांकि इशान खट्टर बियॉन्ड द क्लाउड की शूटिंग पहले ही शुरू कर चुके हैं लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म करण जौहर के साथ होगी।
बहरहाल अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीद तो यही है कि जल्द ही सारा अली खान की तरह जान्हवी कपूर भी किस फिल्म से डेब्यू करेंगी ये साफ हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











