नहीं सह सके रेखा के नखरे,किया उन्हें आउट

जी हां झलक दिखला जा के कटस्टेंट्स को जज करने के लिए चैनल वालों ने पहले रेखा को अप्रोच किया था पर बाद में अचानक ही खबर आई कि माधुरी के साथ इस बार करन जौहर इस शो को जज करेंगे।
देखा जाए तो रेखा के इस शो में ना आने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं पर फिल्हाल तो जो वजह चर्चा में है वो ये है कि अपने समय की दो बेहतरीन एक्ट्रेस यानि की रेखा और माधुरी के नखरों को एक साथ सहना चैनल वालों के लिए बहुत मुश्किल था।
रेखा और धक धक गर्ल माधुरी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा रह चुकी हैं। साथ ही दोनों डॉस की भी अच्छी समझ रखती हैं इसीलिए झलक दिखला जा के लिए इनका नाम चुना गया था। जहां माधुरी ने शादी के बाद फिल्म आजा नचले से बॉलिवुड में दोबारा एंट्री की वहीं रेखा लगातार बच के रहना रे बाबा, क्रिश, कोई मिल गया और कुड़ियों का है ज़माना जैसी फिल्मों में काम करते हुए बॉलिवुड में जमीं रहीं।
अगर इस शो के लिए रेखा को मना लिया जाता तो छोटे परदे पर उनका पहला कदम होता । खैर अब जब माधुरी झलक दिखला जा से पहले से जुड़ी हुई हैं तो उन्हें नाराज़ करना चैनल वालों को भारी पड़ सकता था पर रेखा के नखरों की वजह से उन्हें न लेने के फैसले पर हमारा कलर्स टीवी के प्रोड्यूसर से यही कहना है कि अब रेखा से बच के रहना रे बाबा।


Click it and Unblock the Notifications