..................... क्या हुआ था जीतेन्द्र को? What happened to Jitendra? - Hindi Filmibeat

आखिर क्यों मायूस हो गए थे जंपिंग जैक जीतेन्द्र?

By Staff

'नच बलिए' को टक्कर देने की चाहत में शुरु किया गया कार्यक्रम 'झलक दिखला जा' सोनी चैनल पर स्टार्ट हो चुका है. इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले बारह प्रतियोगी तथा तीन जजों से मीडिया को मिलवाने के लिए हाल ही में एक पार्टी की गई थी. पहली बार किसी डांस के जज के रूप में भाग लेने वाले जम्पिंग जैक जीतेन्द्र काफी उदास नज़र आ रहे थे.

दरअसल हर जज के आने पर उनका कोई बहुचर्चित गाना बजाया जा रहा था. ठीक उसी तरह उनके आने से पहले भी उन्हीं का गाना बजना चाहिए था, है ना... मगर ऐसा नहीं हुआ. उनके लिए गलती से उनकी बजाय अमिताभ की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का 'दिलबर मेरे कब तक मुझे' गाना बज गया. बहुत जल्द यह गलती सुधार ली गई और जीतेन्द्र अपने गाने पर थिरकते हुए नज़र आए.

सबसे अंत में आए जीतेन्द्र सबसे घिरे हुए भी स्वयं को अकेला पा रहे थे. इसे वह चाहकर भी छुपा नहीं पा रहे थे. कुछ देर बाद वह उस वक़्त थोडे सहज नज़र आए जब मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने का दौर शुरू हुआ. उन्होंने काफी खूबसूरती से हर सवाल का जवाब दिया. इन सबके बावजूद यह समझ में नहीं आया कि आखिर उन्हें हुआ क्या था.

क्या हम यह मान लें कि वे उस भीड़ में अपनी बिटिया एकता को मिस कर रहे थे जिसकी वजह से उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार किया. खैर हम तो सिर्फ कयास लगा सकते हैं और क्या...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X