कैट के फैशन से प्रकाश झा परेशान

By Staff

फिल्म निमार्ता प्रकाश झा अभिनेत्री कैटरीना कैफ के मेकअप करने की आदत से काफी परेशान हैं। अब आप सोचेंगे कि कैट के मेकअप से झा को क्या परेशानी है। तो बाद दरअसल यह है कि कैटरीना कैफ प्रकाश झा की फिल्म "राजनीति" में मुख्य किरदार निभा रही हैं।

रोल के हिसाब से कैट को साधारण साड़ियां पहननी हैं और बगैर मेकअप के रहना है। झा चाहते हैं कि फिल्म में कैट बिलकुल सिंपल दिखें लेकिन कैटरीना हैं कि हर रोज अलग-अलग मेकअप के साथ नए लुक में सेट पर आ जाती हैं।

फिल्म के मैकअप मैन को उनपर फिर से मेहनत करनी पड़ती है। इससे समय की बर्बादी तो होती ही है साथ ही झा का पारा भी चढ़ता है। अब बेचारी कैटरीना भी क्या करें अबतक उन्हें हर फिल्म में बार्बी डॉल की तरह नज़र आने की आदत जो पड़ गई है ....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X