..................... संदीप और जेस के बीच अलगाव Separation between Jesse Randhawa and Sandip - Hindi Filmibeat

सुपरमॉडल जेस का संदीप से अलगाव

By Staff


डांस गुरु संदीप सोपारकर और सुपर माडल जेस रंधावा जो कि फैशन इंडस्ट्री की चर्चित जोडी के रुप में जाने जाते हैं, उनके बीच भी अलगाव हो गया है. इस अलगाव की वजह एक गोद लिया हुआ बच्चा बताया जाता है.

ज्ञात हो कि संदीप एक बहुत ही भावुक और मानवीय भावनाओं से भरपूर इंसान माने जाते हैं. यही वजह है कि उन्होंने एक अनाथ बच्चे को गोद लेने का निर्णय किया है. लेकिन जेस रंधावा एक बिल्कुल व्यावहारिक लडकी है और उसे संदीप का किसी बच्चे को गोद लेना पसंद नहीं है.

संदीप ने बताया कि यह सही है कि वे बच्चे को गोद लेने जा रहे हैं और इसके लिए कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है. बच्चे का नाम अर्जुन है और वह ढाई साल का है. बताया जाता है कि जेस रंधावा नहीं चाहती कि संदीप किसी बच्चे को गोद ले, क्योंकि इससे उनके प्यार के बीच खलल पडेगा और वे खुलकर सामान्य जीवन नहीं बिता पायेंगे.

संदीप जब अपने इरादे पर कायम रहा तो जेस ने फिर संदीप से किनारा करना ही बेहतर समझा. लेकिन संदीप हैं कि बच्चे के कारण प्रेमिका की नाराजगी की भी चिंता नहीं किए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X