ALERT: सलमान की 'बजरंगी भाईजान' को पीछे छोड़ेगीं ऐश्वर्या.. पाकिस्तान में!
[गपशप] इस शुक्रवार यानि की 9 अक्टूबर को ऐश्वर्या राय बच्चन की कमबैक फिल्म 'जज्बा' रिलीज होने के लिए तैयार है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी। बता दें, पड़ोसी मुल्क में जज्बा धमाकेदार रिलीज की तैयारी कर चुकी है।
सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के सबसे बड़े मीडिया ग्रूप्स में से एक जैंग ग्रूप ने फिल्म के अधिकार लिये हैं। पाक में जज्बा 50 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है और निर्माताओं का मानना है कि इससे बड़ी रिलीज की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। यह टाई-अप जबरदस्त है।
वहीं, पाकिस्तान में ऐश की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। जबकि इरफान खान भी ग्लोबल एक्टर हैं। पिछले कुछ महीनों को देखा जाए तो बजरंगी भाईजान को पाक में अच्छी कामयाबी मिली थी। तो क्या इतनी प्लानिंग के साथ भी निर्देशक संजय गुप्ता वह सफलता पा लेगें, जो कबीर खान की फिल्म को मिली?
यहां जानें जज्बा में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications


