जया बच्चन की दुष्ट बहू
अरे नहीं, बात ऐश्वर्या की नहीं बल्कि मनीषा कोईराला की हो रही है। मनीषा अपनी आने वाली फिल्म में जया की बहू का किरदार निभा रहीं है। इस फिल्म का नाम है आप के लिए हम और फिल्म में उनका किरदार निगेटिव है।
निर्देशक रेवाठी की इस फिल्म में मनीषा ने एक दुष्ट बहू की भूमिका निभायी है। पहले ये रोल उर्वशी शर्मा को ऑफर किया गया था। पर बाद में कुछ दिक्कतों के चलते ये रोल उन्होने मनीषा को दे दिया।
इस फिल्म में मनीषा कोईराला के अलावा रवीना टंडन, आर माधवन और आयशा टाकिया काम कर रहे हैं। मनीषा दुष्ट बहू के किरदार में कैसी लगीं है, ये तो जया ही बताएंगी।
aayesha takiya आयशा टाकिया जया बच्चन मनीषा कोईराला रवीना टंडन jaya bachchan manisha koirala raveena tondon


Click it and Unblock the Notifications