अमिताभ बच्चन ने शादी से पहले रखी थी अनोखी शर्त, सालों बाद जया बच्चन ने खोला राज

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के सबसे आइडियल कपल में से एक हैं। दोनों की मिसाल दूसरे कप्ल्स को दी जाती है। फैंस भी इन्हें साथ में देखना पसंद करते हैं। पिछले दिनों अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन के मौके पर जब जया बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर पहुंचीं तो इस दौरान भी उनकी बॉन्डिंग की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई।

1973 में शादी के बंधन में बंधे अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 2023 में अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाएंगे। शादी के इतने सालों के बाद जया बच्चन ने नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' के नए पॉडकास्ट में अपनी शादी से जुड़ा एक मजेदार खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन ने शादी से पहले एक शर्त रखी थी।

amitabh jaya p

जया बच्चन ने कहा, 'मिस्टर बच्चन ने मुझसे कहा था कि, वो ऐसी पत्नी नहीं चाहते जो 9-5 वाली जॉब करे।' दरअसल, अमिताभ बच्चन चाहते थे कि जया बच्चन काम करें, लेकिन रोज नहीं। इसके साथ ही कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स करें जो सही लोगों के साथ हों।

उन्होंने ये भी बताया कि वो अक्टूबर में पहले शादी करना चाहते थे लेकिन जंजीर की सफलता के बाद उन्हें एक ट्रिप पर जाना था और उनके पैरेंट्स शादी के बाद ही उस ट्रिप पर भेजना चाहते थे। इसलिए अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी 3 जून 1973 को हुई थी। वहीं, मार्च 1974 में उनकी बेटी श्वेता बच्चन का जन्म और फरवरी 1976 में बेटे अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X