तगड़ा Rumor: एक फिल्म और सुपरस्टार्स चार...कभी नहीं बनेगी ये फिल्म!
कभी कभी कुछ फिल्मों से जुड़ी अफवाहें इतनी तगड़ी हो जाती हैं, कि कोई विश्वास ही नहीं करना चाहता कि ऐसी कोई फिल्म भी बन रही है। गुलाब जामुन नाम की इस फिल्म के साथ ऐसा ही हो रहा है।
बॉलीवुड में कुछ अफवाहें ऐसी होती हैं जिन्हें सुनते ही उन्हें नकार देने का मन करता है। ऐसा ही कुछ हो रहा है गुलाब जामुन नाम की फिल्म के साथ।
पहले खबर थी कि फिल्म में अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन हैं। फिर खबर आई कि इस स्टारकास्ट को ऐश्वर्या राय ने भी जॉइन कर लिया है और अब खबर है कि जया बच्चन भी फिल्म से जुड़ गई हैं।

अब बस इन चार स्टार्स का नाम एक साथ सुनते ही फिल्म से जुड़ी खबर अफवाह जैसी लगने लगी। वैसे भी पिछले कुछ दिनों में बच्चन परिवार को लेकर अफवाहों का बाज़ार काफी गर्म रहा है।
एक तरफ परिवार के करीबी अमर सिंह ने दो टूक बात कही कि मैं जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच खराब रिश्तों का ज़िम्मेदार नहीं हूं। और पूरे खुलासे पढ़कर सब दंग रह गए।
वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को लेकर कुछ सनसनीखेज खुलासे कर दिए -


Click it and Unblock the Notifications