Jawan- शाहरुख खान की फिल्म से लीक हुआ अंडरवाटर सीन, ताबड़तोड़ एक्शन करेंगे किंग खान?

अटली की फिल्म जवान लगातार शूट की जा रही है और शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर फैंस इंतजार में हैँ। बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए इस वक्त एक तगड़ी खबर सामने आ रही है और वो ये है कि शाहरुख खान एक जबरदस्त अंडरवाटर सीन शूट करेंगे। रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है और एक वीडियो और तस्वीर शूटिंग लोकेशन से लीक हो गई और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रिपोर्ट्स में इस बात का दावा का किया गया है शाहरुख खान की फिल्म जवान का ये सेट है और शाहरुख खान एक तगड़ा एक्शन सीन शूट कर रहे हैं जो कि अंडरवाटर होना है। एक फैन क्लब के द्वारा इस वीडियो को साझा किया गया है और ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म जवान से अक्सर कई तरह की अपडेट सामने आती रहती है। कुछ समय पहले जानकारी मिली थी कि, शाहरुख खान इस फिल्म में डबल रोल के साथ धमाका करने वाले हैं।
इसके अलावा वो एक चेज सीन भी शूट करेंगे जो कि काफी धमाकेदार होगा और इस बीच जो कुछ भी होगा वो दर्शकों को थिएटर्स में तालियां बजाने से नहीं रोक सकता है। पठान में भी शाहरुख खान ने काफी अलग तरह का एक्शन किया है जो कि उनके हिसाब से कुछ नया था।
शाहरुख खान इसी साल जवान के साथ धमाका करने वाले हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म भी काफी ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आने वाली हैं जो कि साउथ की जबरदस्त अदाकारा हैं और काफी मशहूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications