'जवान' एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपने नए लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीरें हुए जमकर वायरल

Sanya Malhotra

NBT Utsav 2023: 'दंगल' गर्ल के नाम से फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) इस वक्त अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। जाहिर है कि इस फिल्म में सान्या को सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिल रहा है जो कि उनके लिए काफी खास है। फिल्म जवान के अलावा सान्या मल्होत्रा हाल ही में अपने लुक को लेकर भी लाइमलाइट में आ गई, जब सान्या इवेंट में खास अंदाज में पहंची। सोशल साइट्स पर अभिनेत्री की इस लुक की चर्चा तेज है।

एनबीटी उत्सव में पहुंची सान्या मल्होत्रा-

आज मतलब 1 सिंतबर को एनीबीटी का खास उत्सव इवेंट था। इस इवेंट में जवान एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इवेंट के लिए सान्या ने टेडिशनल लुक को चुना था। इस ट्रेडिशनल लुक में अभिनेत्री काफी प्यारी दिख रही थी।

ऐसा नहीं है कि सान्या ने पहली बार साड़ी पहनी हो लेकिन इस बार व्हाइट कलर की साड़ी में अभिनेत्री का लुक चर्चा का विषय बन गया। इस साड़ी वाले खूबसूरत लुक के साथ सान्या ने अपने बालों को बांध कर रखा था और बेहद प्यारे इयररिंग पहने थे जो सान्या के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे।

सोशल मीडिया पर सान्या मल्होत्रा की इस लुक की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस लगातार अभिनेत्री के लुक की तारीफ कर रहे हैं। जाहिर है कि जब जब सान्या सोशल मीडिया पर कोई भी अपनी तस्वीर साझा करती हैं तो फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं।

जवान को लेकर सुर्खियों में सान्या-

सान्या मल्होत्रा शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर काफी बातें हो रही हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज हो चुका है और फिल्म 7 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ मुख्य किरदार में नयनतारा नजर आने वाली हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X