..................... Jawaan director Atlee is under pressure after Shahrukh Khan and Deepika Padukone starrer Pathaan success. शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म के निर्देशक के लिए खड़ी कर दी मुश्किल, जानें क्यों हुआ ऐसा। - Hindi Filmibeat

SRK ने अपनी अगली फिल्म के निर्देशक के लिए खड़ी कर दी मुश्किल, जानें क्यों परेशान हैं एटली!

SRK ATLLEE

शाहरुख खान स्टारर 'पठान' हर दिन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने बुधवार को भी 20 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है तो वहीं, शाहरुख खान भी अब अपनी फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले दिनों शाहरुख खान की तस्वीर उनकी अगली फिल्म 'जवान' के सेट पर से लीक हुई थी जिसमें उनका दमदार अंदाज नजर आया था।

शाहरुख खान ने चार सालों के बाद इतना शानदार कमबैक किया है कि कई फिल्म के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट तक आगे खिसका दी है। लेकिन, शाहरुख खान ने अब ऐसा लग रहा है अपनी फिल्म के मेकर्स के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। दरअसल, 'पठान' की जबरदस्त सफलता के बाद उनकी अगली फिल्म 'जवान' के मेकर्स परेशान हो गए हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एटली फिल्म के निर्देशक हैं और वो शाहरुख खान को अपनी फिल्म में एक दमदार एक्शन हीरो के रूप में प्रजेंट करना चाहते थे लेकिन 'पठान' में शाहरुख खान अब पहले ही एक्शन हीरो को रूप में धमाकेदार वापसी कर चुके हैं। ऐसे में एटली का यह सपना नहीं पूरा सका।

परेशान हैं एटली

परेशान हैं एटली

कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि, एटली अब 'पठान' की सफलता से परेशान हो गए हैं। दरअसल, शाहरुख खान के करियर को 'पठान' से एक नई ऊंचाई मिली है। लंबे अरसे बाद उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई है। ऐसे में एटली के ऊपर दबाव बढ़ गया है कि उन्हें अपनी फिल्म के जरिए शाहरुख खान की सफलता को जारी रखनी होगी और वो उनके इस कमबैक को अच्छी तरह से अपनी फिल्म के लिए भुना पाएं।

इसी साल रिलीज होगी फिल्म

इसी साल रिलीज होगी फिल्म

साथ ही, उनके ऊपर यह प्रेशर भी आ गया है कि, शाहरुख खान के फैंस और सिने प्रेमियों की उम्मीदों पर वो खड़े उतरें। शाहरुख खान के साथ एटली की यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है और एटली के लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा।

मुंबई में शूटिंग कर रहे शाहरुख

मुंबई में शूटिंग कर रहे शाहरुख

बता दें कि, शाहरुख खान इस समय 'जवान' की ही शूटिंग कर रहे हैं। शाहरुख खान 1 फरवरी से 6 दिनों का शेड्यूल पूरा करेंगे। इस दौरान फिल्म के जरूरी सीन शूट किए जाएंगे। फिल्म की कास्ट भी शाहरुख खान के साथ शूटिंग के लिए जुड़ेगी। वहीं, फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने जा रहे विजय सेतुपति और प्रियामणि फरवरी अंत से टीम के साथ जुड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X