सलमान ने छोड़ी फिल्म तो उनकी हीरोइन भी हुई कैंसिल!
[गपशप] सलमान खान ने हीरो से किसी भी तरह की कोई भी अपीयरेंस को हटा दिया है। वो इस फिल्म से पूरी तरह अलग हैं और चाहते हैं कि सारा लाईमलाईट मिले बच्चों को यानि कि अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली को। अब सलमान खान ने फिल्म से दूरी बनाई तो जैकलीन ने भी फिल्म से दूरी बना ली है।
या फिर यूं कहिए कि जैकी बेबी को फिल्म से दूर कर दिया गया। जैकलीन को फिल्म में एक आईटम नंबर करना था और सूरज पंचोली के साथ उन्होंने इसकी रिहर्सल भी शुरू कर दी थी। लेकिन अब उनका ये आईटम नंबर कैंसिल हो गया है।
[SCHEDULE: सलमान के पास हैं 5 दिन और ये पांच ज़रूरी काम!]
सूत्रों की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने फिल्म का एक रफ कट देखा और उन्हें लगा कि आईटम नंबर के बिना भी फिल्म अच्छी लग रही है। आईटम नंबर का मतलब होगा ज़बर्दस्ती फिल्म की लेंथ बढ़ाना और ऐसा करना उन्हें सही नहीं लगा। इसलिए अब जैकलीन फिलहाल चिट्टियां कलाईयां में ही खुश रहें।
[LESSON: अगर सलमान खान फैन हैं, तो इन बातों पर करिए अमल]


Click it and Unblock the Notifications














