MARKET VALUE:लाखों का था जैकलीन का तीन मिनट का डांस
जैकलीन फर्नांडीज़ जिस तरह से और जितनी मज़बूती से बॉलीवुड में अपने पैर जमा रही हैं, वो काबिले तारीफ है। अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख के साथ फिल्म अलादीन के साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाली जैकलीन को किसी ने भी सीरियसली नहीं लिया। उन्होंने इंडस्ट्री में हाथ पांव मारे और रातों रात वो लाइमलाइट में आ गईं सलमान खान की हीरोइन बनकर।
किक बॉक्स ऑफिस पर जहां सुपरहिट साबित हुई वहीं इस फिल्म ने दर्शकों के दिल में भी जैकलीन के लिए जगह बना दी और इसी के साथ तय हो गई जैकलीन की मार्केट वैल्यू। उत्तर प्रदेश में हर साल होने वाले सैफई महोत्सव में बेशक इस बार ज्यादा शोर-शराबा से नहीं हुआ लेकिन इस बार भी कई बॉलीवुड सितारे यहां परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। इन सितारों में ऋतिक रोशन, परिणीति चोपड़ा और जैकलीन फर्नांडीस भी शामिल थी।
ALSO READ: OOPS:ड्रेस ने किया जैकलीन को परेशान, गोद में उठाकर ले गए लोग!
सूत्रों की मानें तो जैकलीन ने महोत्सव के आखिरी दिन महज 3 मिनट परफॉर्म करने के लिए 75 लाख रुपये लिए थे। महोत्सव में कई मंत्री, बड़े ऑफिसर, कॉरपोरेट से जुड़े लोग और ग्लैमर से जुड़े लोग आते हैं। सभी फिल्मी सितारे यहां परफॉर्म करने के लिए बहुत पैसे लेते हैं। इस साल सबसे बड़ा सरप्राइज था कि जैकलीन को 3 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 75 लाख रुपये दिए गए। अब बताइये भई तीन मिनट के डांस की इतनी कीमत, वो भी तब जब डांसर कोई परंपरागत डांसर नहीं था। नहीं समझे....इसे कहते हैं मार्केट वैल्यू!


Click it and Unblock the Notifications
