Janhvi Kapoor: ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन पहन जब जान्हवी ने दिखाया अपना फिगर, तो इंटरनेट पर मच गया बवाल

Janhvi Kapoor: कम वक्त में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बनाने वाली जान्हवी कपूर हमेशा ही लाइम लाइट में रहती हैं। जान्हवी कभी अपनी फिल्मों के लिए तो कभी अपने स्टाइल के लिए तो कभी भी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और स्टालिश फोटोज शेयर करने की वजह से जान्हवी खबरों में आ गई हैं।
अगर स्टाइल की बात करें तो जान्हवी कपूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को लंबे समय से फॉलो करती आ रही हैं। अब तक कई ईवेंट्स में एक्ट्रेस उनकी ड्रेस कैरी कर चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफें भी मिली।
हाल ही में एक बार फिर से जान्हवी कपूर ने मनीष मल्होत्री की डिजाइन की हुई ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी, जिसमें जान्हवी बेहद प्यारी दिख रही थी, इसमें जान्हवी के लुक की हर किसी ने तारीफ की। अब जान्हवी से इसी ड्रेस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, जान्हवी कपूर ने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन कैरी किया। इसके साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी कैरी करते हुए हाथों में स्टाइलिश मेटल ब्रेसलेट पहना। वहीं, मेकअप की बात करें तो लुक को ग्लैम रखते हुए एक्ट्रेस ने बालों का पोनीटेल बनाया।
तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और हर बार की तरह इन तस्वीरों को देखकर भी फैंस जान्हवी के इस लुक पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जाहिर है कि, एक्ट्रेस का बोल्ड और डेयरिंग लुक दिखाने की काबिलियत उन्हें बॉलीवुड की एक फैशन आइकन बनाता है।
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी के पास फिल्म 'बवाल' भी है जिसमें वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। हाल ही में जान्हवी ने अपनी एक और नई फिल्म की घोषणा भी कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications













