..................... Janhvi Kapoor को रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ किया गया स्पॉट Janhvi Kapoor spotted with rumoured boyfriend, video going viral - Hindi Filmibeat

Janhvi Kapoor को रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ किया गया स्पॉट, एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है वीडियो

janhvi kapoor

अभिनेत्री जान्हवी कपूर का नाम अक्सर उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जाता है और अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। इस वक्त उनका एक वीडियो में वो कलिना एयरपोर्ट पर नजर आ रहीं हैं और शिखर के साथ स्पॉट की गईं हैं। जी हां, जाह्नवी कपूर के लुक की बात करें तो इस दौरान वो व्हाइट आउटफिट में शानदार लग रहीं हैं और अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ कलिना एयरपोर्ट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं।

दोनों तेजी से बाहर निकले और अलग-अलग कारों में सवार हो गए। वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा ने साझा किया है और लिखा है, ''बीएफ के साथ कलिना एयरपोर्ट पर जाह्नवी कपूर।''

इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''यार इन लोगों की पसंद अच्छी क्यों नहीं होती।'' जबकि एक ने लिखा, ''सबकुछ दिख गया सिर्फ बॉयफ्रेंड ही नहीं दिखा।''

एक ने लिखा, ''इतने सारे लोगों में बॉयफ्रेंड कौन सा है।'' एक ने लिखा है, ''तो इसमें इतना क्या हो गया, कौन सा अचीवमेंट है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन अभिनेत्री ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।

जान्हवी कपूर ने फिलहाल अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी किसी तरह का खुलासा नहीं किया है और ना ही शिखर ने इस बारे में बात की है। वर्कफ्रंट पर अभिनेत्री कुछ दमदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और अक्सर कहा जाता है कि वो कमाल की अदाकारा हैं जो कि हर किरदार में कमाल करती हुईं नजर आती रहती हैं।

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X