फैशन शो में जान्हवी कपूर ने दिखाया अपने हुस्न का जलवा, हर तरफ हो गया बवाल

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: 'बवाल' एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हमेशा ही अपने स्टाइल, अपने अंदाज, अपनी फिटनेस और अपनी फिल्मों से फैंस का जीतने में कामयाब रहती हैं। इसी तरह फिर से जान्हवी ने अपने हुस्न का जलवा दिखकर सभी को घायल कर दिया है। दरअसल बीती रात जान्हवी कपूर ने दिल्ली में एक फैशन शो में रैंप वॉक किया, इस दौरान एक्ट्रेस बेहद ही प्यारी दिख रही थी। सोशल मीडिया पर जान्हवी के फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

फैशन शो में पहुंची जान्हवी-

दिल्ली में होने वाले फैशन शो के दौरान अपनी खूबसूरती से लोगों को जान्हवी ने हैरान करके रख दिया है। सीक्वेन नीले रंग का लहंगा पहने जाह्नवी कपूर ने रैम्प पर ऐसी अदाएं दिखाई हैं, जिसने लोगों के दिलों में बवाल मचा गया।

स्टाइल में तो जान्हवी हमेशा ही आगे रहती हैं, इस फैशन शो में जाह्नवी कपूर ने ब्लू कलर का लहंगा पहन ट्रेडिनशनल आउटफिट में बोल्डनेस का तड़का मारा है। जाह्नवी कपूर ब्रालेट स्टाइल का ब्लाउज पहने, दुपट्ट को बैक साइड से कंधों पर टांगे फैशन शो में नजर आई हैं।

एक्ट्रेस की हर अदा को देख ऐसा लगता है, जैसे कोई हुस्नपरी बदन पर सितारे लपेटे स्टेज पर वॉक कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने बालों को साइड पार्टिशन देकर न्यूड मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया था। इंटरनेट पर जान्हवी की तस्वीरे तेजी से वायरल हो रही हैं।

हर कोई जान्हवी कपूर की इन फोटो और वीडियोज को देखकर जमकर तारीफ कर रहा है और फैंस दिल खोलकर एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं। जाहिर है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब जान्हवी कपूर ने अपने स्टाइल और हुस्न ने लोगों को घायल किया हो।

जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट-

लगातार एक के बाद एक फिल्म देने वाली जान्हवी कपूर को हाल ही में वरुण धवन के साथ बवाल में देखा गया था, फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म मिसेज और मिस्टर माही में दिखाई देंगी, यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा जान्हवी के पास कई दूसरी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X