जाह्नवी कपूर ने खोली पापा की पोल, बताया कैसे श्रीदेवी ने छुड़वाई थी बोनी कपूर की ये बुरी आदत
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिली' की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस को ये काफी पसंद आया है। जाह्नवी कपूर फिल्म के प्रोमोशन में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। वहीं, प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने अपने पापा बोनी कपूर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
जाह्नवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्देशक बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने बोनी कपूर की एक आदत के बारे में शेयर किया, जिसकी वजह से उनकी मां श्रीदेवी भी परेशान रहती थीं। उन्होंने शेयर किया कि, बोनी कपूर अच्छी सिगरेट पीने के शौकीन थे और उनकी ये आदत श्रीदेवी को बिल्कुल पसंद नहीं थी।

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने शेयर करते हुए कहा- 'पापा सीगरेट पीने बहुत शौकीन थे और उनकी इस आदत को हम छुड़वाना चाहते थे।' उन्होंने आगे कहा कि, इसी को लेकर वो और खुशी कपूर नए-नए तरीकों से पापा ये आदत छुड़ाने की कोशिश करते थे और कभी उनकी सिगरेट को काट देते तो कभी उनकी सिगरेट की डिब्बी के अंदर टूथपेस्ट डाल देते, लेकिन उनकी ये आदत छूटने का नाम ही नहीं ले रही थी।
जाह्नवी कपूर ने आगे बताया कि, धीरे-धीरे श्रीदेवी के लिए बोनी कपूर ने लगभग 5 सालों पहले सीगरेट पीने की आदत को हमेशा के लिए छोड़ दिया। आपको बता दें कि, जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर पहली बार 'मिली' फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'मिली' मलयालम फिल्म 'हेलन' की रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications