..................... इस हसीना की हूबहू कॉपी लगती हैं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर, फैंस भी हुए हैरान, PICS वायरल | Janhvi Kapoor looks more similar to Prema Narayan than Sridevi, fans shocked, says they look exactly same - Hindi Filmibeat

Janhvi Kapoor: इस हसीना की हूबहू कॉपी लगती हैं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर, फैंस भी हुए हैरान, PICS वायरल

janhvi-kapoor-looks-more-similar-to-prema-narayan-than-sridevi-fans-shocked-they-look-exactly-same

Janhvi Kapoor looks like Prema Narayan: बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी अक्सर अपने लुक्स के लिए सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। कभी वेस्टर्न तो कभी साड़ी में जान्हवी की तस्वीरें फैंस शेयर करते रहते हैं और तारीफ भी होती है। लेकिन बीते दिनों जान्हवी कपूर की तस्वीरें किसी और ही कारण से वायरल हो रही हैं।

जी हां, ये किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि उनकी तस्वीरों को बीते जमाने की एक्ट्रेस प्रेमा नारायण के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। Reddit पर एक यूजर ने दोनों अभिनेत्रियों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि "क्या किसी और को लगता है कि जान्हवी कपूर बिल्कुल प्रेमा नारायण की तरह दिखती हैं?"। फिर क्या था.. इस पोस्ट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और दोनों के बीच समानताएं देखकर फैंस भी हैरान रह गए।

जान्हवी और प्रेमा नारायण के फैशन सेंस के अलावा, कई लोग यह भी मानते हैं कि दोनों के हाव-भाव और चेहरे की फीचर्स समान हैं।

फैंस भी हुए हैरान

फैंस भी हुए हैरान

जाह्नवी की तुलना प्रेमा से करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, "मुझे पता है कि जाह्नवी श्रीदेवी की बेटी हैं। लेकिन अगर किसी को यह पता नहीं हो.. और उसे श्रीदेवी और प्रेमा दोनों की तस्वीरें दिखाई जाएं, और पूछा जाए कि जाह्नवी की मां कौन है? मैं शर्त लगाता हूं कि वे प्रेमा को चुनेंगे।"

वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- "अब जब मैंने इस तस्वीर को देखा है तो वह आंशिक रूप से प्रेमा नारायण और अदा शर्मा की तरह दिखती है.."

कौन हैं प्रेमा नारायण!

कौन हैं प्रेमा नारायण!

बता दें,प्रेमा नारायण एक चर्चित मॉडल, अभिनेता और डांसर हैं। वह 1971 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड की प्रथम रनरअप भी रह चुकी हैं। बाद में उन्होंने उसी वर्ष मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

फिल्मों में मौजूदगी

फिल्मों में मौजूदगी

प्रेमा कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं.. जैसे उत्तम कुमार और शर्मिला टैगोर की अमानुष (1975), रेखा की उमराव जान (1981), मंगलसूत्र (1981), पाताल भैरवी (1985) और मिथुन चक्रवर्ती की वक़्त की आवाज़ (1998)। वह अभिनेत्री अनिता गुहा की भतीजी हैं।

आखिरी फिल्म

आखिरी फिल्म

पश्मिच बंगाल में जन्मी प्रेमा नारायण आखिरी बार 1999 में फिल्म बस्ती बदमाशों की में नजर आई थीं। उनकी शादी राजीव से हुई है, जो पेशे से वकील हैं। उनके दो बेटे हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X