Shehnaaz Gill को इग्नोर करने पर ट्रोल हुईं Janhvi Kapoor, लोगों ने ऐसे सुनाई खरी खोटी!

किसी का भाई किसी की जान को लेकर शहनाज गिल काफी चर्चा में हैं लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर और पूजा हेगड़े नजर आ रहीं हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद जान्हवी कपूर को लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि उन्होने शहनाज गिल को इग्नोर किया है। इस वीडियो की बात करें तो इसमें ये तीनों सितारे दर्शकों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं और सभी गजब के अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
वीडियो में जाह्नवी और पूजा को बीच में बैठी शहनाज से बातचीत करते दिखाया गया है। वीडियो देखकर, कुछ नेटिज़न्स ने सोचा कि जान्हवी शहनाज़ को नज़रअंदाज़ कर रही है। इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया, 'जाह्नवी शहनाज को इग्नोर क्यों कर रही हैं', जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'जाह्नवी से ये बि*ची वाइब्स मिल रही हैं'। नेटिज़न्स में से एक ने टिप्पणी की, 'इस बीच जान्हवी ने सना और सना को अनदेखा करते हुए उस स्वीटी पूजा को नज़रअंदाज़ कर दिया'।
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं। हालांकि इस वीडियो जान्हवी कपूर और शहनाज गिल की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। वर्कफ्रंट पर शहनाज गिल सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं और इसको लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं।
उनकी जोड़ी इस फिल्म में राघव जुयाल के साथ बनी हुई है और दोनों के अफेयर की चर्चा भी है। इसके अलावा जान्हवी कपूर भी कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाली हैं और कहा जा रहा है कि उनका ये साल काफी शानदार होने वाला है। आखिरी बार उनको मिली में देखा गया था और इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications