सुपरस्टार किड्स की साथ में वायरल फोटो और घरवालों ने लगाया BAN!
हाल ही में जान्हवी कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसके बाद से उऩकी तस्वीरों पर लगा दिया गया है बैन और ये बैन लगा है करण जौहर के कहने पर।
श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर को एकदम कड़क वार्निंग मिल चुकी है। बाहर कम घूमने की, कैमरे से बचने की सलाह की और कम तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर डालने की। और ये वार्निंग उन्हें मिली है करण जौहर के कहने पर।
गौरतलब है कि जान्हवी कपूर के डेब्यू की तैयारी करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स से होने वाली हैं और जहां तक गपशप गली की मानें तो उनका डेब्यू शाहिद के भाई के साथ सैरात रीमेक से होने वाला है।

लेकिन हाल ही में जान्हवी और शाहिद के भाई इशान खट्टर को एक साथ देखा गया और इन खबरों पर मुहर सी लगने लगी। लेकिन इसी बात से धर्मा प्रोडक्शन्स को दिक्कत हो गई।
इसलिए अब जान्हवी को कहा गया है कि पब्लिक में कम दिखाई दे और जितना हो सके कैमरे को अवॉइड करे। अपने बारे में कुछ तो चीज़ें सीक्रेट रहने दें।
[#Spotted: 'सुपरस्टार के बेटे' के साथ हाथों में हाथ डाले घूम रहीं 'खान बिटिया']
वहीं दूसरी तरफ जान्हवी की ट्रेनिंग पर श्रीदेवी पूरा ध्यान दे रही हैं। बोनी कपूर कंफर्म कर चुके हैं कि उनका डेब्यू करण जौहर की फिल्म से ही होना है। पर किस फिल्म से ये फिलहाल तय नहीं है।
वैसे देखिए जान्हवी कपूर की कुछ वायरल तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications