करण जौहर की अगली फिल्म का हीरो हैं जान्हवी कपूर - कारगिल युद्ध हीरो गुंजन सक्सेना बायोपिक
जान्हवी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू शानदार रहा है। लेकिन अब उनका बॉलीवुड में आगे का सफर भी बेहतरीन लग रहा है। जान्हवी कपूर ने शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली और फिल्म हिट रही। अब खबर है कि उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ अपना चौथा प्रोजेक्ट फाइनल कर लिया है।
जान्हवी कपूर भारतीय वायु सेना की ऑफिसर गुंजन सक्सेना बायोपिक में लीड भूमिका में नज़र आएंगी। गुंजन कारगिल युद्ध की हीरो हैं जिन्हें कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है और अब जान्हवी गुंजन की कहानी परदे पर उतारती नज़र आएंगी। इसके लिए जान्हवी ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है और गुंजन से मिल भी चुकी हैं।

वहीं इसके अलावा, जान्हवी कपूर करण जौहर के महत्तवाकांक्षी पीरियड ड्रामा तख्त में विकी कौशल से रोमांस करती नज़र आएंगी। फिल्म में वो औरंगज़ेब की प्रेमिका के किरदार में नज़र आएंगी जो कि एक दासी है। तख्त एक मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट है और 2020 में रिलीज़ होगी। इस बीच जान्हवी कपूर शशांक खेतान की एक एक्शन फिल्म में वरूण धवन के अपोज़िट नज़र आएंगी।
फिलहाल जान्हवी की फिल्म की चॉइस को देखते हुए लग रहा है कि वो अपने करियर की दिशा बेहतरीन ढंग से चुन चुकी है। अब देखना है कि क्या पूरी महिला प्रधान फिल्म वो अपने अकेले कंधों पर खींच पाती हैं या नहीं। जानिए बॉक्स ऑफिस पर कुछ महिला प्रधान फिल्मों का प्रदर्शन -


Click it and Unblock the Notifications