#Pics: शुरू हो चुकी ब्लॉकबस्टर रीमेक की तैयारी...दो सुपरस्टार्स के बच्चे READY!
हाल ही में खबरें थीं कि इशान खट्टर और जान्हवी कपूर सैरात रीमेक के लिए फाइनल हो चुके हैं। लेकिन अब अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म की तैयारी कुछ इस तरह शुरू हो चुकी है।
बॉलीवुड में दो सुपरस्टार्स एक साथ आए नहीं कि अफवाहों का बाज़ार गर्म हो ही जाता है। और बात जब दो सुपरस्टार्स के बच्चों की हो तो अफवाहें उड़ना लाज़िमी ही है।
लेकिन इस बार की अफवाह का लेना देना किसी भी अफेयर से नहीं है, बल्कि इस बार की अफवाह केवल प्रोफेशनल है। दरअसल, हाल ही में बदरीनाथ की दुल्हनिया की स्क्रीनिंग से साथ में निकले शाहिद कपूर के भाई और श्रीदेवी की बेटी।

यानि कि जान्हवी कपूर और इशान खट्टर। अब इसके पहले कि आप अपना दिमाग किसी भी और दिशा में चलाएं हम बता दें कि ये साथ केवल प्रोफेशनल है शायद।
गपशप गली की मानें तो इशान खट्टर और जान्हवी कपूर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। और ये फिल्म होगी मराठी ब्लॉकबस्टर सैरात का रीमेक।
[#Spotted: 'सुपरस्टार के बेटे' के साथ हाथों में हाथ डाले घूम रहीं 'खान बिटिया']
हालांकि इन दोनों का नाम पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के साथ होगा लेकिन फिर ये बातें अफवाहें ही रह गई। अब ये तय माना जा रहा है कि इशान और जान्हवी एक साथ सैरात रीमेक की तैयारी में जुट चुके हैं।
वैसे भी मराठी फिल्मों का मार्केट तेज़ी से बढ़ा है और एक तरफ जहां, सैरात रीमेक के लिए तैयार है, वहीं हम आपको बता रहे हैं कुछ MUST WATCH मराठी फिल्मों की लिस्ट -


Click it and Unblock the Notifications