जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर का डेब्यू..फिल्म का नाम हो गया FINAL
Recommended Video

जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर दोनों की साथ में डेब्यू की खबरें काफी लंबे समय से चल रही हैं। दोनों के बारे में खबरें आ रही थी कि वो मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक से डेब्यू करेंगे जिसे करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। अब ताजा खबर ये है कि सैराट के हिंदी रीमेक का नाम भी फाइनल हो गया है।
जी हां इस फिल्म का नाम धड़क होगा। इसकी शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू की जा सकती है।फिल्म को डायरेक्ट शशांक खेतान करेंगे। फिल्म एक बेहद शानदार लव स्टोरी है जो ऑनर किलिंग पर बेस्ड है। इसमें एक कपल अपने प्यार के बीच आने वाली हर मुश्किल को पार करता नजर आता है।

पिछले दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि जाह्नवी कपूर इस बात से अच्छी खासी नाराज हैं कि उनके डेब्यू को लेकर करण जौहर सीरियस नहीं हैं। उन्होंने अपनी मम्मी श्रीदेवी से इस मामले में करण जौहर से बात करने को कहा था। श्रीदेवी भी चाहती थीं कि कम से कम फिल्म की घोषणा कर दी जाए।
लेकिन करण जौहर डेब्यू को लेकर देरी नहीं करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि पहले वो पूरा तैयारी कर लें फिर फिल्म शुरू करें। जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर के डेब्यू के बारे में लगभग एक साल से बात चल रही है और अब देखना ये होगा कि आखिरकार कब इसकी आधिकारिक घोषणा की जाती है।


Click it and Unblock the Notifications